NEET UG 2025: नीट यूजी रिजल्ट पिछले 5 सालों में कब-कब आया? समझिए पूरा एनालिसिस

4 Min Read

नई दिल्ली (NEET UG Result 2025). नीट यूजी परीक्षा 04 मई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी. 23 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इनमें से 20.8 लाख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी. अब ये सभी उम्मीदवार नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. नीट यूजी रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा. नीट यूजी रिजल्ट 14 जून 2025 तक कभी भी जारी किया जा सकता है.

नीट यूजी रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद सफल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा. फिर रैंक और प्रिफरेंस के आधार पर देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस आदि कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा. नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले आप पिछले 5 सालों का एनालिसिस जान सकते हैं (NEET UG 2025 Result). इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि पिछले 5 सालों में नीट यूजी परीक्षा कब हुई थी और रिजल्ट कब जारी किया गया था.

NEET UG Result Analysis: नीट यूजी रिजल्ट एनालिसिस

नीचे टेबल में पिछले 5 सालों में NEET UG रिजल्ट डेट चेक कर सकते हैं. नीट यूजी रिजल्ट डेट परीक्षा की तिथि, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक कारकों पर निर्भर करती हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आमतौर पर परीक्षा के 30-40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित करती है.

साल नीट यूजी परीक्षा की डेट नीट यूजी रिजल्ट की डेट
2024 05 मई 04 जून
2023 07 मई 13 जून
2022 17 जुलाई 07 सितंबर
2021 12 सितंबर 1 नवंबर
2020 13 सितंबर 16 अक्टूबर

नीट यूजी रिजल्ट डेट में अंतर क्यों?

पैटर्न: NEET UG की परीक्षा आमतौर पर मई या जून में होती है और रिजल्ट 30-40 दिनों के अंदर घोषित हो जाता है. हालांकि, 2025 में रिजल्ट की संभावित तारीख 14 जून 2025 बताई गई है, जो परीक्षा (4 मई 2025) के 41 दिन बाद है.

2024 का अपवाद: 2024 में रिजल्ट जल्दी (4 जून 2024) घोषित हुआ था, लेकिन नीट यूजी पेपर लीक विवाद के कारण री-रिवाइज्ड रिजल्ट और स्कोरकार्ड भी जारी किए गए, जिसकी प्रक्रिया जुलाई 2024 तक चली.

महामारी का प्रभाव: 2020 और 2021 में कोविड-19 के कारण परीक्षा देर से हुई और रिजल्ट भी देर से जारी हुआ. तब मई की परीक्षा सितंबर में शिफ्ट हो गई थी.

आधिकारिक वेबसाइट: मेडिकल प्रवेश परीक्षा परिणाम हमेशा NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किए जाते हैं. उम्मीदवार अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नकल, पेपर लीक.. नीट में फर्जीवाड़ा कैसे होता है? चौंका देंगे ये 6 तरीके

NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट 2025 कब आएगा?

एनटीए नीट यूजी 2025 शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट 14 जून 2025 तक जारी किया जाएगा (NEET UG Result 2025 Date). परीक्षा की डेट से काउंट करें तो 14 जून तक 41 दिन होते हैं. नीट यूजी रिजल्ट 14 जून 2025 तक किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है. इसका मतलब है कि एनटीए अपना पुराना पैटर्न नहीं तोड़ेगा और रिजल्ट 40 दिनों के अंदर ही जारी कर देगा. नीट यूजी 2025 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नीट PG 1 शिफ्ट में होने से उम्मीदवारों पर क्या असर पड़ेगा? किसे मिलेगा फायदा?

Source

Taazi Post

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *