आधा हिस्सा बालू में और आधा हिस्सा बाहर मिला, बिहार के इस जिले में ऑनर किलिंग

4 Min Read

Last Updated:June 08, 2025, 11:23 IST

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया, जहां एक लड़की के इश्क से परेशान होकर मां-बाप ने अपनी ही बेटी की हत्या कर गंडक नदी के किनारे बालू में दफना दिया. गोपालगंज पुलिस ने मां-बाप को गिर…और पढ़ें

आधा हिस्सा बालू में और आधा हिस्सा बाहर मिला, बिहार के इस जिले में ऑनर किलिंग

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देती गोपालगंज पुलिस

हाइलाइट्स

  • गोपालगंज में ऑनर किलिंग में हत्या, पुलिस ने आरोपी मां-बाप को भेजा जेल.
  • बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव की घटना.
  • गोपालगंज पुलिस ने आरोपी मां-बाप को आठ घंटे के अंदर किया गिरफ्तार.

गोपालगंज/गोविंद कुमार. बिहार के गोपालगंज में बेटी के इश्क से नाराज होकर मां-बाप ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके शव को गंडक नदी के किनारे बालू में दफनाया दिया. शनिवार को लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव की है. मृतका की पहचान आंचल कुमारी के रूप में हुई है जो गांव के रहने वाले लाल बाबू यादव की पुत्री थी. मामला ऑनर किलिंग से जुड़े होने की बात सामने आयी है. पुलिस ने इस केस में लड़की के माता-पिता को हत्या के आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और गहन पूछताछ करने के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह में ग्रामीणों ने बालू में दफनाया हुआ शव को देख जादेापुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस पहुंची तो आधा हिस्सा बालू में था, जबकि आधा हिस्सा बाहर था. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान होने के बाद घरवालों से पूछताछ की. घरवालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हो गया कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है, इसलिए पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लेकर थाना चली गयी.

मां-बाप ने जुर्म कबूल किया

जादोपुर के थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने कहा कि मामले में जांच के बाद इसका खुलासा हुआ और मृतका के मां-बाप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू पर आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या में और कौन-कौन लोग शामिल

authorimgVijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

Location :

Gopalganj,Bihar

homebihar

आधा हिस्सा बालू में और आधा हिस्सा बाहर मिला, बिहार के इस जिले में ऑनर किलिंग

Source

Taazi Post

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *