ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाया, हवलदार सुनील सिंह को दी गई अंतिम विदाई

4 Min Read

Last Updated:June 08, 2025, 13:20 IST

Buxar News: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. रविवार को बक्सर के पैतृक गांव नरबतपुर में 14 साल के बेटे सौरभ यादव ने उन्हें रानी घाट पर मुखाग्नि दी. मुखाग्नि के बाद बेटे और ब…और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाया, हवलदार सुनील सिंह को दी गई अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद सुनील, 14 साल के बेटे सौरभ ने मुखाग्नि दी.

हाइलाइट्स

  • हवलदार सुनील कुमार सिंह की शहादत से बक्सर में शोक की लहर.
  • शहीद हवलदार सुनील सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हुआ
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार को सम्मान राशि देने की घोषणा की

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव के वीर सपूत हवलदार सुनील कुमार सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सुनील ने 5 जून को उधमपुर सैन्य अस्पताल में अंतिम सांस ली. रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नरबतपुर पहुंचा, जहां रानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीते 6 मई को ऑपरेशन सिंदूर के रूप में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई थी. इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस दिखाया, लेकिन 9 मई को ड्रोन हमले में घायल हो गए थे.इसके बाद उन्हें राजौरी में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर 15 मई को उधमपुर रेफर किया गया. करीब 27 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी शहादत की खबर ने गांव में कोहराम मचा दिया.

बता दें कि 46 वर्ष के सुनील सिंह 2002 में भारतीय सेना की ईएमई यूनिट में भर्ती हुए थे और 2023 में हवलदार के पद पर प्रोमोट हुए थे. शनिवार रात 7:45 बजे सुनील का पार्थिव शरीर इंडिगो विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया जहां बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डीजीपी विनय कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की. दानापुर छावनी में सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई. रविवार को नरबतपुर पहुंचने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘सुनील सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सुनील अपने पीछे पत्नी सुजाता देवी, बेटों सौरभ (15) और कृशु (8), मां पावढारी देवी (सेवानिवृत्त शिक्षिका), पिता जनार्दन सिंह और दो भाइयों अनिल (किसान) और चंदन (सेना में जवान) को छोड़ गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सम्मान राशि और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की. गांव में शोक की लहर है और स्थानीय प्रशासन रानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीण सुनील की वीरता को सलाम कर रहे हैं.

authorimgVijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

homebihar

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाया, हवलदार सुनील सिंह को दी गई अंतिम विदाई

Source

Taazi Post

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *